पटना : आज बुद्धि, भावना और कर्म विषय पर व्याख्यान

पटना : बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अपने स्थापना के 75वें वर्ष को प्लैटिनम जुबली वर्ष के रूप में मना रहा है. इसी के तहत एसोसिएशन की अोर से 9 नवंबर को कृष्ण मेमोरियल हॉल में आध्यात्मिक विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में बिहार योग विद्यालय मुंगेर के पद्म भूषण परमहंस स्वामी […]

पटना : बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अपने स्थापना के 75वें वर्ष को प्लैटिनम जुबली वर्ष के रूप में मना रहा है. इसी के तहत एसोसिएशन की अोर से 9 नवंबर को कृष्ण मेमोरियल हॉल में आध्यात्मिक विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में बिहार योग विद्यालय मुंगेर के पद्म भूषण परमहंस स्वामी निरंजना नंद सरस्वती बुद्धि, भावना एवं कर्म विषय पर व्याख्यान देंगे.
इस बात की जानकारी बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक राम लाल खेतान ने दी. उन्हाेंने बताया कि दोपहर 1 बजे से कृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रारंभ होगा. इसके पूर्व स्किल फाउंडेशन के बच्चों द्वारा योग पर एक प्रस्तुति पेश की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >