मसौढ़ी : बंद दुकानों की छत तोड़ हजारों की चोरी

मसौढ़ी : गौरीचक बाजार स्थित दो चचेरे भाइयों की किराना दुकानों की करकटनुमा छत को तोड़कर बीते सोमवार की रात बदमाशों ने नकदी समेत दुकान के कीमती सामान को गायब कर दिया. इसकी जानकारी दुकानदार सह थाना के फतेहपुर निवासी प्रेम कुमार व उसके चचेरे भाई नीरज कुमार को मंगलवार की सुबह उस वक्त हुई […]

मसौढ़ी : गौरीचक बाजार स्थित दो चचेरे भाइयों की किराना दुकानों की करकटनुमा छत को तोड़कर बीते सोमवार की रात बदमाशों ने नकदी समेत दुकान के कीमती सामान को गायब कर दिया. इसकी जानकारी दुकानदार सह थाना के फतेहपुर निवासी प्रेम कुमार व उसके चचेरे भाई नीरज कुमार को मंगलवार की सुबह उस वक्त हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे .
बाद में दोनों ने संयुक्त रूप से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है .इधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है . जानकारी के अनुसार प्रेम व नीरज कुमार की गौरीचक बाजार में किराने की दुकान हैं .प्रतिदिन की तरह सोमवार की देर शाम दोनों अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गये .इस बीच रात को बदमाशों ने उनकी दुकानों की करकटनुमा छत को तोड़ दिया और दुकान के अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद नकदी व कीमती सामान को लेकर फरार हो गये .
दोनों दुकानदारों ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रेम की दुकान से नकदी दस हजार व नीरज की दुकान से बीस हजार रुपये बदमाशों ने गायब किया है .थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >