पटना : एलएनएमयू के ओवरऑल चैंपियन बनने पर विवाद

तरंग के पांच में से तीन इवेंट में पीयू चैंपियन पटना : बिहार राज्य अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव ‘तरंग’ का समापन रविवार को विवाद के साथ हुआ. पांच कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिताओं में से तीन में ओवरऑल चैंपियन होने के बाद भी पीयू को ‘तरंग’ कार्यक्रम का ओवर ऑल चैंपियन का अवार्ड नहीं मिल पाया […]

तरंग के पांच में से तीन इवेंट में पीयू चैंपियन
पटना : बिहार राज्य अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव ‘तरंग’ का समापन रविवार को विवाद के साथ हुआ. पांच कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिताओं में से तीन में ओवरऑल चैंपियन होने के बाद भी पीयू को ‘तरंग’ कार्यक्रम का ओवर ऑल चैंपियन का अवार्ड नहीं मिल पाया जबकि मात्र एक इवेंट में ओवरऑल चैंपियन रहने वाली मेजबान ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (एलएनएमयू) ने खुद को ओवरऑल चैंपियन घोषित कर लिया. मेजबान टीम के इस फैसले से पीयू के अधिकारी से लेकर प्रतिभागी काफी नाराज दिखे.
बाद में बदला गया परिणाम : पीयू डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो एनके झा ने कहा कि पीयू को तरंग कार्यक्रम का ओवरऑल चैंपियन घोषित कर दिया गया था, लेकिन अचानक से इसे बदल दिया गया और मेजबान को ही तरंग कार्यक्रम का ओवर ऑल चैंपियन घोषित कर दिया गया. इसकी शिकायत टीम इंचार्ज डॉ दिप्ती कुमारी ने भी. डॉ दिप्ती ने वहां पर विरोध जताते हुए जजमेंट सीट और स्कोर कार्ड मांगा, लेकिन उन्हें जजमेंट सीट और स्कोर कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया.
पीयू ने 26 इवेंट में भाग लिया, अधिकांश में प्रथम
पीयू डीन प्रो एनके झा ने कहा कि कुल 28 इवेंट में पीयू ने 26 इवेंट में भाग लिया. इस इवेंट में अधिकांश में पीयू को प्रथम पुरस्कार मिला और सबसे अधिक इवेंट में चैंपियनशिप भी मिला. पटना यूनिवर्सिटी नौ इवेंट में फर्स्ट और एलएनएमयू छह इवेंट में फर्स्ट. इसके साथ ही पीयू ने छह इवेंट में सेकेंड स्थान प्राप्त किया तो वहीं एलएनएमयू ने पांच में सेकेंड प्राप्त किया. वहीं पीयू छह इवेंट में थर्ड रहा तो एलएनएमयू ने तीन में थर्ड स्थान प्राप्त किया. पांच में म्यूजिक, लिटरेरी फेस्टिवल और फाइन आर्ट में पीयू ओवरऑल चैंपियन रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >