पटना : राम मंदिर बनाने को केंद्र सरकार बनाये कानून

पटना : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की है. इसे लेकर शनिवार को विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही के नेतृत्व में 30 सामाजिक संगठनों सहित कुल 90 लोगों ने राज्यपाल लाल जी टंडन को केंद्र सरकार के नाम एक ज्ञापन […]

पटना : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की है. इसे लेकर शनिवार को विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही के नेतृत्व में 30 सामाजिक संगठनों सहित कुल 90 लोगों ने राज्यपाल लाल जी टंडन को केंद्र सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा है.
राम मंदिर मामले में विहिप नेताओं ने न्यायपालिका का रवैया टाल-मटोल वाला बताया है. उन्होंने कहा है कि 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि जनवरी 2019 में इस मामले में पीठ बनेगा तब इसकी सुनवाई शुरू होगी. इसकी जानकारी विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही व नंद कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >