महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सबको करना होगा त्याग : डॉ मदन मोहन झा

पटना : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे पर सभी घटक दलों को त्याग करना होगा. इसमें कांग्रेस, राजद, हम के अलावा अन्य दलों के शामिल होने पर अभी निर्णय होना बाकी है. एक दो-दिन में महागठबंधन की तरफ से को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जायेगा. इसमें सभी दल के […]

पटना : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे पर सभी घटक दलों को त्याग करना होगा. इसमें कांग्रेस, राजद, हम के अलावा अन्य दलों के शामिल होने पर अभी निर्णय होना बाकी है. एक दो-दिन में महागठबंधन की तरफ से को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जायेगा. इसमें सभी दल के सदस्य शामिल रहेंगे और सीटों के बारे में बात करेंगे. उक्त बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहीं. वे बुधवार को सदाकत आश्रम में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के बाद बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2014 वाला ही गठबंधन रहा तो सीटें भी वही रहेंगी. यदि घटक दलों की संख्या बढ़ी तो सीटों की संख्या घट जायेगी. अभी महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हड़बड़ी नहीं है. मूल मकसद एनडीए की जनविरोधी सरकार को हटाना है.

डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अगर एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होंगे और राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार करें तो बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वे उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा अनावरण पर डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि उन्हें पटेल की इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ऐसी प्रतिमा इंदिरा गांधी की भी बननी चाहिए. पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके हर काम में राजनीति रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >