पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के कथित महागठबंधन के नेता या तो जेल में होते हैं या बेल पर. महागठबंधन के नेताओं का भ्रष्टाचार से ऐसा याराना है कि जेल और बेल से साथ नहीं छूट पाता. एक अन्य ट्वीट में राय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बोये-उगाये हर झूठ को फैलाने का काम उनके सहयोगी राजद जैसे दल करते हैं.
राजद को यह पता है कि सच, ईमानदारी, विकास, जनहित और सुशासन के मुद्दे पर जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी. इसलिए झूठ का सहारा लेकर भ्रामक प्रचार करते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद मान रहे हैं कि वे ‘कन्फ्यूज आदमी हैं. राहुल का सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यह है कि उन्हें याद ही नहीं रहता कि एक ही मुद्दे पर वे सुबह क्या बोले थे और शाम को क्या बोले थे.
