पटना : तेजस्वी ने न्याय के सवाल पर मूंद ली हैं अपनी आंखें : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव संविधान यात्रा नहीं अन्याय यात्रा कर रहे हैं. नाबालिग के लिए न्याय के सवाल पर तो उन्होंने आंखें ही मूंद ली हैं. जिस लड़की के साथ उनकी पार्टी के विधायक राजबल्लभ यादव ने बलात्कार किया उसके साथ पूरे नवादा में तेजस्वी […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव संविधान यात्रा नहीं अन्याय यात्रा कर रहे हैं. नाबालिग के लिए न्याय के सवाल पर तो उन्होंने आंखें ही मूंद ली हैं. जिस लड़की के साथ उनकी पार्टी के विधायक राजबल्लभ यादव ने बलात्कार किया उसके साथ पूरे नवादा में तेजस्वी के साथ पोस्टर लगे थे. ये कैसी न्याय यात्रा जिसमें एक नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए जुबान तक नहीं खुली.
सबको मालूम है कि लालू परिवार का फायनेंसर कौन लोग हैं. यही वजह है कि दुराचार के आरोपित को आपने केवल निलंबित किया, निष्कासित नहीं. तेजस्वी यादव अनैतिकता और भ्रष्टाचार के जीता जागता उदाहरण हैं. बिहार की जनता उनकी संविधान यात्रा के पीछे छिपे खूंखार चेहरा को देख चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >