पटना : जीविका की नींव रखने वाली अर्चना का निधन

पटना : जीविका की नींव रखनेवाली अर्चना तिवारी का निधन सोमवार की सुबह पटना के निजी अस्पताल में हो गया. अर्चना जीविका में सामाजिक विकास की राज्य परियोजना प्रबंधक थीं और पिछले 10 वर्षों से काम कर रही थीं. बिहार में महिलाओं के उत्थान एवं गरीबी उन्मूलन के लिए काफी का किया था. इन्होंने जीविका […]

पटना : जीविका की नींव रखनेवाली अर्चना तिवारी का निधन सोमवार की सुबह पटना के निजी अस्पताल में हो गया. अर्चना जीविका में सामाजिक विकास की राज्य परियोजना प्रबंधक थीं और पिछले 10 वर्षों से काम कर रही थीं. बिहार में महिलाओं के उत्थान एवं गरीबी उन्मूलन के लिए काफी का किया था.

इन्होंने जीविका में गरीब महिलाओं के लिए कई काम किये, जिनमें खाद्य सुरक्षा निधि एवं स्वास्थ्य सुरक्षा निधि प्रमुख हैं. शराबबंदी के पहले भी शराब पीने व बिक्री पर रोक के लिए जीविका दीदियों के साथ मिल कर अभियान चलाया था. दहेज विरोधी अभियान एवं बाल विवाह निषेध को भी उन्होंने जीविका से जुड़ी हर दीदी का अभियान बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >