पटना: बदलेगी खाजेकलां घाट की सूरत, खर्च होंगे 21 करोड़

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन योजना को देगी मूर्त रूप पटना सिटी : खाजेकलां घाट के विकास व सौंदर्यीकरण कार्य को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लगभग 20 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से मूर्त रूप देगी. गुरुवार को पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के साथ आईओसी के कार्यपालक निदेशक सह सामाजिक फाउंडेशन के सुब्रत वर्मा व बिहार-झारखंड […]

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन योजना को देगी मूर्त रूप
पटना सिटी : खाजेकलां घाट के विकास व सौंदर्यीकरण कार्य को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लगभग 20 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से मूर्त रूप देगी.
गुरुवार को पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के साथ आईओसी के कार्यपालक निदेशक सह सामाजिक फाउंडेशन के सुब्रत वर्मा व बिहार-झारखंड के हेड सत्येंद्र शर्मा खाजेकलां घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण कार्य के दौरान सौंदर्यीकरण के लिए बनाये गये नक्शे पर भी चर्चा की गयी. पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि चार नवंबर को निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा. एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा.
पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि खाजेकलां घाट पर स्नान व श्मशान घाट बनेगा. स्नान घाट में मल्टीपरपस भवन होगा, जिसमें कपड़ा बदलने, बाथरूम व शौचालय के अलावा बैठने की व्यवस्था होगी. स्नान घाट पर सीढ़े के सबसे नीचे पानी में स्थायी बैरिकेडिंग होगी. बैरिकेडिंग के अंदर ही लोग स्नान कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >