खगौल : भाजयुमो कार्यकर्ताओं व यात्रियों में सीट पर बैठने को लेकर विवाद

खगौल : गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता दानापुर स्टेशन से सिकंदराबाद एक्सप्रेस द्वारा हैदराबाद के लिए रवाना हुए. ट्रेन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और यात्रियों के साथ सीट पर बैठने के लेकर विवाद हो गया. मौके पर पहुंची आरपीएफ ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत […]

खगौल : गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता दानापुर स्टेशन से सिकंदराबाद एक्सप्रेस द्वारा हैदराबाद के लिए रवाना हुए. ट्रेन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और यात्रियों के साथ सीट पर बैठने के लेकर विवाद हो गया.
मौके पर पहुंची आरपीएफ ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया. इस दौरान सिकंदराबाद एक्सप्रेस की साधारण बोगी में बैठे कुछ यात्रियों ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर ट्रेन से जबरन उतारे जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया. कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पर मौजूद भाजपा विधायक नितिन नवीन ने बताया कि हैदराबाद में 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित अधिवेशन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >