बेगूसराय : ''हर-हर गंगे'' के साथ कल्पवास मेला शुरू

बीहट (बेगूसराय) : सिमरिया के पावन तट पर कल्पवास मेले की गौरवशाली परंपरा रही है. कल्पवास की परंपरा का महाप्रवाह अनवरत चलना, इसका संरक्षण व संवर्धन करना सभी का दायित्व है. उक्त बातें श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार की शाम सिमरिया गंगा तट पर राजकीय कल्पवास मेले के उद्घाटन समारोह में कहीं. […]

बीहट (बेगूसराय) : सिमरिया के पावन तट पर कल्पवास मेले की गौरवशाली परंपरा रही है. कल्पवास की परंपरा का महाप्रवाह अनवरत चलना, इसका संरक्षण व संवर्धन करना सभी का दायित्व है.
उक्त बातें श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार की शाम सिमरिया गंगा तट पर राजकीय कल्पवास मेले के उद्घाटन समारोह में कहीं. इसके साथ ही कल्पवासियों के हर-हर गंगे के जयघोष के साथ एक माह तक चलने वाला कल्पवास मेला बुधवार से शुरू हो गया. मंत्री ने कहा कि 21वीं सदी भारत का होगा और भारत विश्वगुरु बनेगा. मिथिला, अंग और मगध की संगमस्थली सिमरिया जिला ही नहीं बिहार का गौरव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >