पटना : ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

पटना : पत्रकार नगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक को कॉलेज ऑफ कॉमर्स के पीछे से पकड़ा है. इन लोगों के पास से दो बाइक भी बरामद की गयी है. बताया जाता है कि ये तीनों ब्राउन शुगर को बेचने के धंधे में संलिप्त हैं. पकड़े […]

पटना : पत्रकार नगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक को कॉलेज ऑफ कॉमर्स के पीछे से पकड़ा है. इन लोगों के पास से दो बाइक भी बरामद की गयी है. बताया जाता है कि ये तीनों ब्राउन शुगर को बेचने के धंधे में संलिप्त हैं. पकड़े गये युवकों में सूरज कुमार, विशाल कुमार व अशोक कुमार शामिल हैं.
पुलिस को उन लोगों ने एक युवक का नाम बताया है, जिससे वे लोग ब्राउन शुगर लेते थे. पुलिस उस युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. सभी पुड़िया में एक ग्राम ब्राउन शुगर था और वे लोग 300 रुपये में एक पुड़िया बिक्री करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >