मसौढ़ी में निर्माण कंपनी के मुंशी की गला रेत कर हत्या

मसौढ़ी : अनुमंडल क्षेत्र के लोग दशहरे के आनंद में सराबोर थे वहीं, एक निर्माण कंपनी के 35 वर्षीय मुंशी की बुधवार की रात गला रेत कर उस वक्त हत्या कर दी गयी . सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगवानगंज पुलिस ने शव को बरामद कर मसौढ़ी थाना ले आयी.हत्या की वजह फिलवक्त बताने में […]

मसौढ़ी : अनुमंडल क्षेत्र के लोग दशहरे के आनंद में सराबोर थे वहीं, एक निर्माण कंपनी के 35 वर्षीय मुंशी की बुधवार की रात गला रेत कर उस वक्त हत्या कर दी गयी .
सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगवानगंज पुलिस ने शव को बरामद कर मसौढ़ी थाना ले आयी.हत्या की वजह फिलवक्त बताने में पुलिस असमर्थता प्रकट कर रही है .मेसर्स संजय कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी का मुंशी सह भगवानगंज थाना के चैनपुर निवासी संतोष कुमार बुधवार की देर शाम मसौढ़ी के लक्ष्मीचक गांव में निर्माणरत सड़क के काम का निबटारा कर एक मजदूर के साथ बाइक से अपने घर चैनपुर लौट रहा था .इसी बीच चैनपुर मोड़ के पास घात लगाये कुछ बदमाशों ने उसकी बाइक को घेर कर रोक लिया.संतोष कुछ समझ पाता इसके पहले बदमाशों ने तेज हथियार से उसकी गला रेत हत्या कर दी .
संतोष के साथ रहा मजदूर भयवश कुछ बोल नहीं पाया . बाद में किसी प्रकार संतोष के साथ रहे मजदूर के द्वारा भगवानगंज थाना को सूचना दी गयी .सूचना पाकर मौके पर भगवानगंज पुलिस ने पहुंच शव को बरामद कर मसौढ़ी थाना ले आयी .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >