पटना : विद्युत बोर्ड कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर से 53 कार्टन शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पटना : शास्त्रीनगर पुलिस ने शराब के कार्टन से भरी पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई विद्युत बोर्ड कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर से हुई है. पिकअप वैन में 53 कार्टन अंग्रेजी शराब मौजूद थी. गाड़ी का चालक फरार हो गया है. पुलिस ने सरकारी क्वार्टर में मौजूद एक युवक को हिरासत में […]

पटना : शास्त्रीनगर पुलिस ने शराब के कार्टन से भरी पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई विद्युत बोर्ड कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर से हुई है. पिकअप वैन में 53 कार्टन अंग्रेजी शराब मौजूद थी. गाड़ी का चालक फरार हो गया है. पुलिस ने सरकारी क्वार्टर में मौजूद एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की गयी है. उसने अपने को केयर टेकर बताया है. पुलिस छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर पुलिस राजवंशीनगर मोड़ पर देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक पिकअप वैन आती हुई दिखी. पुलिस ने जब वैन को रोका तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा.
पेट्रोलिंग पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो पिकअप विद्युत बोर्ड कॉलोनी में एक सरकारी क्वार्टर के सामने खड़ी करके ड्राइवर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वैन को चेक किया तो उसमें शराब के कार्टन भरे मिले. प्रभारी थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि जांच में 53 कार्टन मिले जिसमें 750 एमएल की शराब की बोतलें भरी हुई थी. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >