पटना : 21 से फिर यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी यादव

पटना : तेजस्वी यादव एक बार फिर ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ पर निकलेंगे. इसकी शुरुआत इसी महीने 21 अक्तूबर को गोपालगंज से होगी. 2 नवंबर तक चलने वाली न्याय यात्रा के दौरान तेजस्वी 11 जिलों में सभाएं कर केंद्र व राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे. पार्टी के प्रधान महासचिव व पूर्व मंत्री आलोक […]

पटना : तेजस्वी यादव एक बार फिर ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ पर निकलेंगे. इसकी शुरुआत इसी महीने 21 अक्तूबर को गोपालगंज से होगी. 2 नवंबर तक चलने वाली न्याय यात्रा के दौरान तेजस्वी 11 जिलों में सभाएं कर केंद्र व राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे.
पार्टी के प्रधान महासचिव व पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने बताया कि 21 अक्तूबर को गोपालगंज की न्याय यात्रा के बाद 22 अक्टूबर को सीवान, 23 को छपरा, 26 को पश्चिमी चंपारण, 27 को पूर्वी चंपारण, 28 अक्तूबर को सीतामढ़ी-शिवहर, 30 अक्तूबर को नवादा, 01 नवंबर को जहानाबाद-अरवल और 02 नवंबर को नालंदा में तेजस्वी यादव की जनसभाएं होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >