पटना : संजय सिंह ने तेजस्वी को दी गंदी राजनीति न करने की सलाह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव को सलाह दी है कि वह गंदी राजनीति न करें. उन्हें दोहरे चरित्र का व्यक्ति बताते हुए संजय िसंह ने कहा कि हकमार जी ये चरित्र लेकर कब तक घुमियेगा. जहानाबाद में एक दलित के साथ हुई घटना का जिक्र […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव को सलाह दी है कि वह गंदी राजनीति न करें. उन्हें दोहरे चरित्र का व्यक्ति बताते हुए संजय िसंह ने कहा कि हकमार जी ये चरित्र लेकर कब तक घुमियेगा.
जहानाबाद में एक दलित के साथ हुई घटना का जिक्र करते आरोप लगाया कि आरोपित यदि राजद का वोटर है तो तेजस्वी न्याय की बात नहीं करते. वे अपराध की घटनाओं को भी जातीय चश्मे से देखते और फर्क करते हैं. लालू परिवार को पत्रकारों को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाली संस्कृति का पोषक बताते हुए पूछा है कि धमकी देने वाले का इस परिवार से क्या रिश्ता है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >