खगौल : पेंशन मेले का डीआरएम ने किया शुभारंभ

खगौल : मंडल रेल मुख्यालय स्थित एनसी घोष सामुदायिक भवन परिसर में शनिवार से तीन दिवसीय पेंशन मेले का आयोजन किया गया. इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को पेंशन पेमेंट ऑडर (पीपीओ) प्रमाणपत्र देकर मेले का शुभारंभ किया. श्री ठाकुर ने बताया कि दानापुर मंडल से सेवानिवृत्त करीब सोलह […]

खगौल : मंडल रेल मुख्यालय स्थित एनसी घोष सामुदायिक भवन परिसर में शनिवार से तीन दिवसीय पेंशन मेले का आयोजन किया गया. इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को पेंशन पेमेंट ऑडर (पीपीओ) प्रमाणपत्र देकर मेले का शुभारंभ किया. श्री ठाकुर ने बताया कि दानापुर मंडल से सेवानिवृत्त करीब सोलह हजार कर्मचारी, जिनमें अधिकतम बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में रह रहे हैं, की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पेंशन मेले का आयोजन किया गया. पेंशन मेले में दानापुर मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के आधार पर पेंशन रिवीजन किया जा रहा है.
शनिवार को करीब पांच सौ सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा दावा प्रस्तुत किया. इस दौरान करीब चार सौ सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को पेंशन पेमेंट ऑडर प्रमाणपत्र देकर निबटारा कर दिया गया.
पेंशन मेला छह से आठ अक्तूबर तक दानापुर स्टेशन के समीप एनसी घोष सामुदायिक भवन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा. मौके पर सीनियर डीएफएम मजरुल हसन, सीनियर डीपीओ अवधेश कुमार एडीएफएम राहुल राज समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >