पटना : एक्शन प्लान में 99 पुलों के निर्माण की मिली स्वीकृति, 681 करोड़ रुपये खर्च होंगे

किऊल रेलवे स्टेशन से लखीसराय स्टेशन के बीच बनेगा पुल पटना : राज्य में किसी शहर से पटना पहुंचने के पांच घंटे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सड़कों व पुलों का निर्माण हो रहा है. पथ निर्माण विभाग ने फेज दो एक्शन प्लान में पूरे राज्य में 99 छोटे-बड़े पुलों के निर्माण की […]

किऊल रेलवे स्टेशन से लखीसराय स्टेशन के बीच बनेगा पुल
पटना : राज्य में किसी शहर से पटना पहुंचने के पांच घंटे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सड़कों व पुलों का निर्माण हो रहा है. पथ निर्माण विभाग ने फेज दो एक्शन प्लान में पूरे राज्य में 99 छोटे-बड़े पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी है.
इसमें किऊल रेलवे स्टेशन से लखीसराय स्टेशन के बीच 600 मीटर पुल का निर्माण 60 करोड़, मुजफ्फरपुर जिले में जिला सड़क पर अखाड़ा घाट में वर्तमान आरसीसी पुल के समानांतर 36 करोड़, कटिहार जिले में बलोरी बाजार शिवगंज सोनाली बाजार रोड में साढ़े 22 करोड़, स्टेट हाइवे 19 में धोरैया में आरसीसी पुल 14 करोड़, पटना जिले में उलार-मसौढ़ी पथ में 12 करोड़ से पुल निर्माण होगा. पुलों का निर्माण स्टेट हाइवे व जिला सड़कों पर होना है. इसमें कई पुराने पुलों की जगह नये पुलों का निर्माण करना है. इसके अलावा नये जगहों पर भी नये पुल का निर्माण होना है. पुलों के निर्माण पर लगभग 681 करोड़ खर्च होंगे. विभाग के एक्शन प्लान को विभागीय मंत्री से अनुमोदन मिल गया है.
26 जिलों में पुलों के निर्माण से बढ़ेगी सुविधा : विभाग के फेज दो एक्शन प्लान में 26 जिले में छोटे-बड़े पुल का निर्माण होना है. इन पुलों के निर्माण से आवागमन में सहूलियत के साथ सुविधा बढ़ेगी. किऊल रेलवे स्टेशन से लखीसराय स्टेशन के बीच 600 मीटर पुल का निर्माण 60 करोड़, कटिहार जिले में 34 करोड़, बेतिया जिले में 20 करोड़, छपरा में 28 करोड़, खगड़िया में 26़ 80 करोड़, किशनगंज में 116 करोड़, मधुबनी में मधुबनी में 32़ 33 करोड़, मुजफ्फरपुर में 39़ 77 करोड़, सुपौल जिले में 14 करोड़,सीतामढ़ी में 28़ 50 करोड़, सिवान में 15़ 50 करोड़, औरंगाबाद में 23़ 50 करोड़, नालंदा जिले में 28़ 70 करोड़, नवादा में 61़ 50 करोड़ सहित अन्य जगहों पर पुल निर्माण होना है. विभाग द्वारा स्वीकृत 99 पुलों के निर्माण पर 681़ 32 करोड़ खर्च होंगे.
फेज दो एक्शन प्लान में पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिली है. पुलों के निर्माण से आवागमन में सहूलियत होगी. पांच घंटे के लक्ष्यों को पूरा करना आसान होगा.
नंद किशोर यादव, मंत्री, पथ निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >