पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपये की राहत पर बोले बिहार के डिप्टी सीएम, केंद्र से पत्र आने पर होगा विचार

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेगुरुवारको कहा है कि पेट्रोल की कीमत बढ़ना बेहद चिंता की बात है. जहां तक केंद्र की तरफ से पेट्रोल की कीमत में ढाई रुपये की कमी करने का मामला है, तो केंद्र की तरफ से इस मामले में कोई पत्र राज्य के पास नहीं आया है. […]

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेगुरुवारको कहा है कि पेट्रोल की कीमत बढ़ना बेहद चिंता की बात है. जहां तक केंद्र की तरफ से पेट्रोल की कीमत में ढाई रुपये की कमी करने का मामला है, तो केंद्र की तरफ से इस मामले में कोई पत्र राज्य के पास नहीं आया है. पत्र प्राप्त होने के बाद इससे जुड़े सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाये. इसके बाद ही कोई ठोस फैसला किया जायेगा.

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपये की कमी करने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने सभी राज्यों से भी इसकी कीमत कम करने की अपील की है. इसके बाद से कुछ भाजपा शासित राज्यों ने कीमत कम भी कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >