पटना : रात को एटीएम का प्रयोग कर शातिर उठाते हैं फायदा

देर रात आये एसएमएस की नहीं करें अनदेखी, अपराधी करते हैं खेल पटना : देर रात कोई एसएमएस आये, तो उसे नजर अंदाज नहीं करें. यह अनदेखी अापको बहुत महंगी पड़ सकती है. क्योंकि यह मैसेज अापके खाते से मेहनत से कमाई पैसे निकाले जाने का भी हो सकता है. एटीएम कार्ड को तत्काल न […]

देर रात आये एसएमएस की नहीं करें अनदेखी, अपराधी करते हैं खेल
पटना : देर रात कोई एसएमएस आये, तो उसे नजर अंदाज नहीं करें. यह अनदेखी अापको बहुत महंगी पड़ सकती है. क्योंकि यह मैसेज अापके खाते से मेहनत से कमाई पैसे निकाले जाने का भी हो सकता है. एटीएम कार्ड को तत्काल न ब्लाॅक कराने पर फ्राॅड को अापको और चूना लगाने का मौका मिल जायेगा. फ्रॉड ने एटीएम से पैसा उड़ाने का नया तरीका ईजाद किया है.
बैंक अधिकारियों की मानें तो क्रेडिट या डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर पैसा निकालने वाले फ्रॉड खाते से पहला ट्रांजेक्शन रात 11: 40 से 11:55 बजे के बीच करते हैं.
इसके पांच से दस मिनट के बाद दूसरा ट्रांजेक्शन किया जाता है. ऐसे में लोगों को रकम निकालने की जानकारी सुबह मिल पाती है. तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. साइबर विशेषज्ञों के अनुसार एटीएम कार्ड से डेटा चोरी करने के लिए फ्रॉड एक काफी छोटी सी डिवाइस का प्रयोग करते हैं, जिसे स्किमर कहते हैं. इसे एटीएम मशीन के कार्ड रीडर स्लॉट के ऊपर चिपका देते हैं.
कैमरे से चुराते हैं पिन
अकाउंट में सेंध लगाने के लिए है हैकर एटीएम सेंटर में हिडेन कैमरा लगाते हैं, जिसका फोकस मशीन के की पैड पर होता है. वास्तव में हर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से हर दिन निकासी की एक सीमा होती है.
अमूमन यह 25 से 50 हजार रुपये होती है. हैकर कम-से-कम समय में ज्यादा-से-ज्यादा रुपये निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग देर रात में करते हैं. 12 बजे से पहले का ट्रांजेक्शन एक दिन की लिमिट के तहत आता, जबकि 12 के बाद वाला ट्रांजेक्शन तरीख बदलने के कारण दूसरे दिन के दायरे में आ जाता है. इस तरह 20 से 30 मिनट में वह दो बार खाते से पैसे निकाल लेते हैं.
क्या करें
एटीएम पिन दर्ज करने की प्रक्रिया किसी को भी देखने न दें.
– एटीएम यूज करते समय किसी भी तरह का डिवाइस दिखे, तो तुरंत बैंक को सूचित करें.
– पैसे निकाल कर वहां से हटने के पहले सुनिश्चित करें कि एटीएम में ‘वेलकम स्क्रीन’ है.
– अलर्ट प्राप्त करने के लिए, बैंक के साथ अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करें.
– एटीएम से नकद नहीं मिले या कार्ड खो जाये या चोरी हो जाये, तो 1800 425 00 000 पर बैंक को रिपोर्ट करें.
– फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें : स्टेट बैंक, कंकड़बाग मेन रोड शाखा के मुख्य प्रबंधक धीरेंद्र कुमार सिन्हा बताते है कि कुछ बातों पर ग्राहक ध्यान दें, तो फ्रॉड से बच सकते हैं-
क्या नहीं करें
– कार्ड पर अपना पिन न लिखें.
– अनजान व्यक्ति से मदद न लें.
– अपने पिन को बैंक कर्मचारियों को न बताएं.
– आसान पिन का उपयोग न करें, जैसे आपका जन्मदिन
– पैसे निकालते समय फोन पर बातचीत करने से बचें.
– दुकानों, रेस्तरां, ईंधन आॅउटलेट इत्यादि पर भुगतान करते समय दृष्टि से हट कर कार्ड पर कार्य करने की अनुमति न दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >