पटना : तेजस्वी अपनी संपत्ति सार्वजनिक करें क्यों गंवानी पड़ी कुर्सी, यह भी बताएं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी संपत्ति सार्वजनिक करें. उनको यह भी बताना चाहिए कि किस कारण से उन्हें अपनी उपमुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी. इस तथ्य को वह कब तक छुपा कर रखेंगे. जिस बात को लेकर कुर्सी गंवानी पड़ी […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी संपत्ति सार्वजनिक करें. उनको यह भी बताना चाहिए कि किस कारण से उन्हें अपनी उपमुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी. इस तथ्य को वह कब तक छुपा कर रखेंगे. जिस बात को लेकर कुर्सी गंवानी पड़ी उसको लेकर तो सीबीआई भी चार्जशीट कर चुकी है.
उपमुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए तेजस्वी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने क्या स्थिति हो गयी थी. 1990 के दशक में भ्रष्टाचार को तंत्र समझ बैठे थे. जिस नेता का जन्म व राजनीतिक कैरियर की शुरुआत ही जातिवाद की नर्सरी में हुई हो. लालच, छलावा, धोखाधड़ी के लिए सामाजिक न्याय का चोला पहनकर लालू परिवार से ज्यादा जातिवाद किसी ने नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >