बिहटा : सड़क हादसों में बच्ची सहित तीन की मौत

बिहटा-पाली मुख्य मार्ग व पालीगंज के सरसी गांव में और राजेंद्र पुल के समीप हुआ हादसा बिहटा : मंगलवार को बिहटा-पाली मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार सवारी गाड़ी ने राघोपुर स्थित शंभु राइस मिल के समीप पैदल जा रहे अमहारा निवासी (60) प्रियरंजन उर्फ झूलन शर्मा को रौंद कर फरार हो गया. दुर्घटना में मौके […]

बिहटा-पाली मुख्य मार्ग व पालीगंज के सरसी गांव में और राजेंद्र पुल के समीप हुआ हादसा
बिहटा : मंगलवार को बिहटा-पाली मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार सवारी गाड़ी ने राघोपुर स्थित शंभु राइस मिल के समीप पैदल जा रहे अमहारा निवासी (60) प्रियरंजन उर्फ झूलन शर्मा को रौंद कर फरार हो गया. दुर्घटना में मौके पर ही प्रियरंजन शर्मा की मौत हो गयी.
घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. दुर्घटना की सूचना पर बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियरंजन शर्मा बाजार समिति राघोपुर से बाजार कर पैदल घर आ रहे थे. राघोपुर शंभु राइस मिल के समीप जैसे ही पहुंचे की पीछे से आ रही यात्री गाड़ी ने उन्हें रौंदते हुए फरार हो गयी.
घटना के बाद मृतक की पत्नी मीना देवी पुत्र विवेक रंजन, विधुत रंजन सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने मृतक के घर पहुंच उनके परिजन से मिलकर संवेदना व्यक्त की.
वहीं, परिजनों को ढांढस बंधवाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देकर फरार बस की पहचान कर ली गयी है, जल्द बस को जब्त कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >