फुलवारीशरीफ : टायर फटा, स्काॅर्पियो पलटी, एक की मौत

बरात फुलवारीशरीफ से गया जा रही थी फुलवारीशरीफ : फुलवारी से गया जा रही बरातियों की स्कॉर्पियो नौबतपुर से पहले ही नेशनल हाइवे 98 पर अचानक पलट गयी. वादीपुर के पास स्कॉर्पियो का टायर फट जाने से हुए इस हादसे में दूल्हे के भतीजे की मौत हो गयी, जबकि दूल्हा समेत चार घायल हो गये. […]

बरात फुलवारीशरीफ से गया जा रही थी
फुलवारीशरीफ : फुलवारी से गया जा रही बरातियों की स्कॉर्पियो नौबतपुर से पहले ही नेशनल हाइवे 98 पर अचानक पलट गयी. वादीपुर के पास स्कॉर्पियो का टायर फट जाने से हुए इस हादसे में दूल्हे के भतीजे की मौत हो गयी, जबकि दूल्हा समेत चार घायल हो गये.
घायलों को पटना एम्स में एडमिट कराया गया है. हालांकि, दूल्हे को मामूली चोटें आयी हैं. मृतक मो कामरान ईसापुर के अपार्टमेंट निवासी मो कलाम का बेटा था. बरात नया टोला के आजाद नगर से गया के पंचायती अखाड़ा जा रही थी. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया. फुलवारीशरीफ की आजाद नगर कॉलोनी निवासी आजाद के भाई मो सोनू की बरात गया के लिए कई गाड़ियों से निकलीं. नौबतपुर के वादीपुर पनशाला के निकट दूल्हे की स्काॅर्पियो के टायर फट जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गयी, जिसमें दूल्हे के दस वर्षीय भतीजे मो कामरान की मौत हो गयी.
वहीं, भांजा मो शब्बीर उर्फ शाबिर और दूल्हे का भाई मो कल्लू घायल हो गया. स्काॅर्पियो में पांच लोग थे. दूल्हे के भाई मो आजाद ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही गया से लड़की वाले भी आ गये. देर रात समाज के लोगों के साथ तय हुआ कि निकाह के लिए दूल्हे को कुछ लोगों के साथ भेजा जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >