पटना : किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पटना सिटी : बाईपास थाने की पुलिस ने अगवा 13 वर्षीया किशोरी को बरामद किया है. पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के समक्ष बरामद किशोरी ने दिये बयान में कहा है कि आरोपित युवक ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया था. इसके बाद बंधक बना […]

पटना सिटी : बाईपास थाने की पुलिस ने अगवा 13 वर्षीया किशोरी को बरामद किया है. पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के समक्ष बरामद किशोरी ने दिये बयान में कहा है कि आरोपित युवक ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया था. इसके बाद बंधक बना कर दुष्कर्म किया. पुलिस इसे प्रेम- प्रसंग का मामला मान रही है.
दरअसल बाईपास थाना क्षेत्र की महारानी कॉलोनी निवासी 13 वर्षीया किशोरी की बहन के अगवा करने का मामला दर्ज कराया था. दर्ज मामले में बहन ने पुलिस को बताया था कि बीते 21 सितंबर को दिन में दस बजे घर से बाजार खरीदारी करने के लिए निकली थी.
इसी दरम्यान खाजेकलां के हमाम मुहल्ला निवासी अविनाश कुमार व उसके परिवार के सदस्य उसकी नाबालिग बहन को बहला- फुसला कर अपने साथ ले गये. जब आरोपित के घर जाकर पूछताछ की, जान मारने की धमकी दी.
धमकी दिये जाने से संबंधित भी एक मामला थाने में दर्ज किया गया है. बाईपास थानाध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने बताया कि किशोरी को बरामद कर भगाने के आरोपित अविनाश को गिरफ्तार किया गया है. थाने में किशोरी ने दिये बयान में पुलिस को बताया कि आरोपित ने हथियार दिखा कर भाई व पिता को मारने की धमकी देकर घर पर तीन दिनों तक बंधक बनाकर गलत कार्य किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की चिकित्सकीय जांच करायी गयी है. जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >