पटना : आवास बोर्ड की भूमि पर निर्माण करा रहे तीन गिरफ्तार

पटना : बिहार राज्य आवास बोर्ड की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है. राजीव नगर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान पर निर्माण करा रहे कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ आवास बोर्ड के कार्यपलक अभियंता के आवेदन पर केस दर्ज कर किया गया है. पुलिस […]

पटना : बिहार राज्य आवास बोर्ड की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है. राजीव नगर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान पर निर्माण करा रहे कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ आवास बोर्ड के कार्यपलक अभियंता के आवेदन पर केस दर्ज कर किया गया है.
पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. इसमें दो लोग पश्चिमी नेपाली नगर 90 फीट रोड पंचवटी कॉलोनी मोड़ पर निर्माण कराते वक्त पकड़ा गया है. इसमें अनिल कुमार, अरविंद कुमार शामिल हैं. वहीं राजीवनगर रोड नंबर 24 में माया ब्यूटी पॉर्लर के सामने निर्माण कार्य करा रहे अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >