बिहार : प्रदेश के कई हिस्सों में अभी और हो सकती है बारिश

पटना : राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में आने वाले एक-दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बादल छाये हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान […]

पटना : राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में आने वाले एक-दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बादल छाये हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताये हैं. पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जायेगी.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 12.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >