पटना : बिना लाइसेंस नहीं चलेंगी मांस और मुर्गा की दुकानें

पटना : नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन की अध्यक्षता में मंगलवार को चारों अंचलों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर आयुक्त ने चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों से कहां कि मांस-मुर्गा की अवैध दुकानों पर चल रही कार्रवाई सुस्त है. इस अभियान को सख्ती से चलाये. वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सुनिश्चित करें […]

पटना : नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन की अध्यक्षता में मंगलवार को चारों अंचलों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर आयुक्त ने चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों से कहां कि मांस-मुर्गा की अवैध दुकानों पर चल रही कार्रवाई सुस्त है.
इस अभियान को सख्ती से चलाये. वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि अपने-अपने अंचल क्षेत्र में बिना लाइसेंस के एक भी मांस-मुर्गा की दुकानें नहीं चले. अगर बिना लाइसेंस के मांस-मुर्गा की दुकानें चलेगी, तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. नगर आयुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने अंचल क्षेत्र के एक-एक सार्वजनिक शौचालय की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं.
अगर कोई शौचालय क्षतिग्रस्त व जर्जर है, तो सीआरएस के तहत मरम्मत करने का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं. वहीं, नगर आयुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारियों व सिटी मैनेजरों को निर्देश देते हुए कहा कि संसाधन बढ़ा कर अगले 10 दिनों में अंचल क्षेत्र से शत-प्रतिशत कचरा उठाव सुनिश्चित करें. साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को लेकर कार्ययोजना तैयार कर लें. सिटी मैनेजरों से कहा कि एक वार्ड में पांच जोन बनाये और प्रत्येक जोन में एक-एक सफाई पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति करें. सड़क किनारे विद्युत पोल की रंगाई में और तेजी लाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >