पटना : फेक आईडी पर हवाई यात्रा करते धराया

पटना : फेक आईडी पर हवाई यात्रा करते मंगलवार को सुमित कुमार उदयपुरिया उर्फ सरफराज अहमद धराया. वह इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से पटना से गोवा जा रहा था. दोपहर 2:27 बजे पर आईडी चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ के कर्मियों को उसके आधार कार्ड पर संदेह हुआ. पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद […]

पटना : फेक आईडी पर हवाई यात्रा करते मंगलवार को सुमित कुमार उदयपुरिया उर्फ सरफराज अहमद धराया. वह इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से पटना से गोवा जा रहा था. दोपहर 2:27 बजे पर आईडी चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ के कर्मियों को उसके आधार कार्ड पर संदेह हुआ. पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद यात्री को रोक लिया गया.
सामानों की तलाशी के दौरान उसके पास सरफराज अहमद नाम का एक दूसरा आधार कार्ड भी मिला. चूंकि दोनों आधार कार्ड का नंबर एक ही था, इसलिए फर्जीवाड़ा के आरोप में शाम सात बजे उसे एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >