पटना : बिना मुआवजा एक इंच नहीं देंगे जमीन

पटना : दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने लोगों से कहा कि बिना मुआवजे के भुगतान की एक इंच जमीन दखल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि आवास बोर्ड जब तक नये […]

पटना : दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने लोगों से कहा कि बिना मुआवजे के भुगतान की एक इंच जमीन दखल नहीं होने देंगे.
उन्होंने कहा कि आवास बोर्ड जब तक नये कानून 2013 की धारा 24(2) के तहत पुराने अधिसूचना को निरस्त नहीं करती और किसानों को नये कानून के तहत मुआवजे की भुगतान नहीं करती है तब तक राजीव नगर के लोग एक इंच जमीन नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि आवास बोर्ड किसानों को मुआवजे की राशि भुगतान करे और फिर जमीन पर दखल करे. बैठक में वीरेंद्र सिंह, आरसीपी सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >