फुलवारीशरीफ : जानीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

फुलवारीशरीफ : जानीपुर के भेलुरा रामपुर निवासी विशाल कुमार (22 वर्ष, पिता कामाख्या सिंह) की बुधवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. विशाल उर्फ शिबू की हत्या उस वक्त हुई जब वह अपने घर से बोरिंग पर पटवन देखने जा रहा था. ब्रह्म स्थान के पास एसटी सेवरेन स्कूल के पीछे […]

फुलवारीशरीफ : जानीपुर के भेलुरा रामपुर निवासी विशाल कुमार (22 वर्ष, पिता कामाख्या सिंह) की बुधवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. विशाल उर्फ शिबू की हत्या उस वक्त हुई जब वह अपने घर से बोरिंग पर पटवन देखने जा रहा था. ब्रह्म स्थान के पास एसटी सेवरेन स्कूल के पीछे विशाल की बोरिंग है.
गोली चलने की आवाज सुनकर जब गांव के लोग खेत की ओर दौड़े तो देखा कि दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाश खरंजा रोड वारदात स्थल की ओर से निकले और खगौल की ओर फरार हो गये. खरंजा रोड में ही विशाल की खून से लथपथ लाश देख लोगों में सनसनी फैल गयी. विशाल की हत्या की खबर मिलते ही परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और विलाप करने लगे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद शिबू अपने घर से बोरिंग पर हो रहे पटवन देखने के लिए गया था. इस बीच दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया. शिबू को अपराधियों ने तीन गोलियां मारीं.
दो गोलियां उसके चेहरे और एक छाती में लगीं. ब्रह्म स्थान से खरंजा रोड जो रामपुर गयी है उसी रोड में वारदात हुई. ब्रह्म स्थान और आसपास के ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज पर देखा कि उस रोड से दो बाइकें तेजी से निकलीं और मेन रोड खगौल की ओर चली गयीं. विशाल उर्फ शिबू घर का इकलौता बेटा था. बेटे की लाश देख मां विलाप करने लगीं. वहीं, भाई की हत्या से उसकी तीन बहनों का रो-रो कर हाल खराब हो गया. किसान पिता की हालत बुढ़ापे का एकमात्र सहारा छीन जाने से पागलों- सी हो गयी. जानीपुर थानेदार मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >