पटना : एजेंसी चयन का आवेदन अब 25 सितंबर तक

पटना : अमृत मिशन के तहत सूबे के 22 शहरों का जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एजेंसी चयन की समय सीमा एक महीने बढ़ गयी है. पहले 24 अगस्त तक ही इसके लिए आवेदन मांगा गया था, लेकिन अब इच्छुक एजेंसियां 25 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगी. नगर विकास एवं आवास विभाग […]

पटना : अमृत मिशन के तहत सूबे के 22 शहरों का जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एजेंसी चयन की समय सीमा एक महीने बढ़ गयी है. पहले 24 अगस्त तक ही इसके लिए आवेदन मांगा गया था, लेकिन अब इच्छुक एजेंसियां 25 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगी.
नगर विकास एवं आवास विभाग के मुताबिक इसी दिन टेक्निकल बिड भी खोला जायेगा. जिन 22 शहरों का जीआइएस आधारित मास्टर प्लान तैयार होगा, उनमें भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, दरभंगा, मोतिहारी, बेतिया, किशनगंज, औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर, जहानाबाद, बगहा आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >