पटना : सामूहिक उत्पात ही बंद का असली चेहरा था: सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी राजघाट पर मानसरोवर का जल चढ़ा कर जिस भारत बंद का नेतृत्व करने निकले थे, उसमें इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख माॅब लिंचिंग की सबसे बड़ी त्रासदी के मुख्य आरोपित कांग्रेस नेता सज्जन कुमार भी शामिल थे. सामूहिक उत्पात ही […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी राजघाट पर मानसरोवर का जल चढ़ा कर जिस भारत बंद का नेतृत्व करने निकले थे, उसमें इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख माॅब लिंचिंग की सबसे बड़ी त्रासदी के मुख्य आरोपित कांग्रेस नेता सज्जन कुमार भी शामिल थे. सामूहिक उत्पात ही बंद का असली चेहरा था.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने चार आम बजट के जरिये जनता को कई प्रकार से राहत दी. तीन करोड़ गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया. जवानों को वन रैंक. वन पेंशन तो किसानों को फसल बीमा के साथ-साथ डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने की घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >