पटना : फिर मिली पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, इस बार मुंबई से आया धमकी भरा कॉल

पटना : पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. तीन के अंदर यह दूसरी धमकी है. धमकी भरा कॉल रविवार की दोपहर आया है.लगातार दूसरा कॉल किये जाने से सिक्यिोरिटी एजेंसियां भी चौकस हो गयी हैं. पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इस बार […]

पटना : पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. तीन के अंदर यह दूसरी धमकी है. धमकी भरा कॉल रविवार की दोपहर आया है.लगातार दूसरा कॉल किये जाने से सिक्यिोरिटी एजेंसियां भी चौकस हो गयी हैं. पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इस बार पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल इस बार मुंबई में आया है. फोन करने वाले ने इस बार गो एयर के टॉल फ्री नंबर पर कॉल किया था. गो एयर का टॉल फ्री नंबर सेंट्रलाइज है और वो मुंबई से ऑपरेट होता है.
दोपहर के वक्त कॉल कर धमकी दी गयी है. कहा कि पटना एयरपोर्ट पर बम रखा गया है. बम को कल तक यानी सोमवार तक में ब्लास्ट कर दिया जायेगा.
इस कॉल के बाद से गो एयर के मुंबई ऑफिस में हड़कंप मच गयी. बगैर किसी देरी के पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर और सीआईएसएफ के कमांडेंट को जानकारी दी गयी. डॉग और बम स्क्वायड की मदद ली गयी. एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया. हालांकि कई घंटों की जांच के बाद भी कहीं भी बम नहीं मिला. पटना के सिटी एसपी सेंट्रल अमरकेश डी का कहना है कि बम की सूचना दी गयी थी. जांच में ये कॉल फॉल्स निकले. आज का कॉल और उससे पहले 7 सितंबर को किया गया कॉल आया, दोनों ही अलग है. पुलिस का दावा है कि कॉल करने वाले की पहचान कर ली गयी है.
बोल भी नहीं पा रहा था धमकी देने वाला
धमकी देने वाला व्यक्ति देहाती किस्म का लग रहा था. कॉल सेंटर कर्मी की मानें तो बातचीत के दौरान वह एयरपोर्ट वर्ड का ठीक से उच्चारण भी नहीं कर पा रहा था. खुद को बिहार का बताने वाला व्यक्ति यह दावा भी कर रहा था कि वह सोमवार तक पटना एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन दोनों को उड़ा देगा. पहली बार कॉल दोपहर 2.40 में आया जबकि दूसरी बार काॅल 25 मिनट बाद दोपहर 3.05 में आया.
मेरे बैग में बम है : शाम छह बजे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI416 की चेकइन चल रही थी. धमकी मिलने से हाई सेक्यूरिटी अलर्ट पर चल रहे एयरपोर्ट के जांच कर्मी को जांच के दौरान कुछ संदेहास्पद प्रतीत होने के बाद जांच कर्मियों ने दिल्ली जा रहे मोहम्मद साजिद से पूछा कि क्या है.
साजिद ने जवाब दिया, बम है. इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि जांच में लगेज में कुछ भी प्रतिबंधित या खतरनाक वस्तु नहीं पाया गया. आरा के रहने वाले जिस मो. सज्जाद को पकड़ा गया है, उसे नाइजिरिया जाना था. चेकिंग प्रोसेस की वजह से उसे लेट हो रहा था. जिस कारण वो गुस्से में था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >