बीकानेर चौराहा होगा और चौड़ा, एक सप्ताह में अंडरग्राउंड हो जायेंगे बिजली के केबल

बोरिंग रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण पटना : शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के 19वें दिन कई जगहों से अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान अल्पना सिनेमा दीघा से रेलवे गुमटी दीघा व कुर्जी मोड़ से लेकर एलसीटी घाट से कुर्जी घाट तक […]

बोरिंग रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण

पटना : शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के 19वें दिन कई जगहों से अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान अल्पना सिनेमा दीघा से रेलवे गुमटी दीघा व कुर्जी मोड़ से लेकर एलसीटी घाट से कुर्जी घाट तक अभियान चलाया गया. वहीं, बांकीपुर अंचल में गोविंद मित्रा रोड व पटना सिटी अंचल में सिटी मोथनाला अशोक राजपथ में और कंकडबाग अंचल में खेमनीचक से सुदर्शन हाईस्कूल तक व नंदलाल छपरा से ट्रांसपोर्ट नगर तक से अतिक्रमण हटाया गया. अभियान के दौरान डीएम कुमार रवि ने बोरिंग रोड में हो रहे अभियान का निरीक्षण किया. बोरिंग रोड से सहदेव महतो मार्ग यानी बीकानेर गोलंबर के पास बन रहे वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस चौराहे को भी चौड़ा किया जायेगा.
ताकि, चौराहे की तरफ से आनेवाले लोगों को एसकेपुरी जाने की तरफ चौड़ा रास्ता मिले. इसके अलावा उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से पूरे बोरिंग रोड में अंडरग्राउंड केबल बिछाया जा रहा है. एक सप्ताह से दस दिनों के अदर 33 व 11 हजार केबीए व अन्य वायर को अंडरग्राउंड कर दिया जायेगा.
14 स्थानों पर बन रही है पार्किंग व वेंडिंग जोन की जगह : निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बोरिंग रोड सड़क पर 14 जगहों पर पार्किंग व वेंडिंग जोन के लिए जगह तैयार किया जा रहा है. इसमें 1.2 किमी पर दस मीटर से अधिक चौड़ी जगह मिल रही है. इस दौरान डीएम ने अतिक्रमण से मुक्त जगहों की लेबलिंग कराने व मलबा उठाने के निर्देश दिये. पथ निर्माण के अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि जैसे ही अंडरग्राउंड केबलिंग का काम पूरा हो जायेगा. बोरिंग चौराहा से लेकर अन्य जगहों को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा.
पांच लाख से अधिक की वसूली : डीएम ने बताया कि नूतन राजधानी के अंतर्गत दीघा रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एफसीआई के फाटक व लोहा का स्ट्रक्चर हटाने के निर्देश दिये गये हैं. इससे चौड़ाई 10 फुट तक बढ़ जायेगी. जिलाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सड़क के बीच में पड़ने वाले पेड़ों का कटाई कर अवरूद्ध आवागमण के मार्ग को सुगम बनाएं. वहीं, महाप्रबंधक पेसू को निर्देश दिया कि आवागमण के मार्ग में पड़ने वाले बिजली के पोल व ट्रांसफाॅर्मर को शिफ्ट करें. भवन निर्माण विभाग को सड़क की नापी करा अतिक्रमित स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिये गये. शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान चारों अंचलों में कुल पांच लाख 78 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गयी. इसके अलावा एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >