पटना : पेंशनधारियों को दशहरे से पहले करें पेंशन का भुगतान : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को जुलाई से सितंबर, 2018 तक की पेंशन दशहरे से पहले भुगतान करने का निर्देश दिया. वे गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन महीने की पेंशन अगले माह […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को जुलाई से सितंबर, 2018 तक की पेंशन दशहरे से पहले भुगतान करने का निर्देश दिया. वे गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन महीने की पेंशन अगले माह की 10 तारीख तक लाभुकों के खाते में भेजना सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने सभी पेंशनधारियों के खातों को आधार से जोड़ने का भी निर्देश दिया.
विभिन्न कारणों से बैकों द्वारा लगभग 70 हजार लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि नहीं भेजी जा सकी. इस बारे में उपमुख्यमंत्री ने इस समस्या के त्वरित निराकरण का निर्देश दिया. इधर, मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने फ्रांस से अत्याधुनिक 36 राफेल विमानों की खरीद का समझौता कर वायुसेना का मनोबल बढ़ाया है. राहुल गांधी रक्षा जैसे मुद्दे पर लगातार देश को गुमराह कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >