सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में अब हर साल नवंबर में दीक्षांत

विशेष परिस्थितियों में इसके इतर माह में आयोजन करने की लेनी होगी अनुमति पटना/दरभंगा : राजभवन ने दीक्षांत समारोह के आयोजन एवं संचालन से संबंधित परिनियम में संशोधन किया है. संशोधित परिनियम से संबंधित अधिसूचना राजभवन के विशेष कार्य पदाधिकारी (न्यायिक) पीसी चौधरी के हस्ताक्षर से जारी कर दी गयी है. अब प्रदेश के सभी […]

विशेष परिस्थितियों में इसके इतर माह में आयोजन करने की लेनी होगी अनुमति
पटना/दरभंगा : राजभवन ने दीक्षांत समारोह के आयोजन एवं संचालन से संबंधित परिनियम में संशोधन किया है. संशोधित परिनियम से संबंधित अधिसूचना राजभवन के विशेष कार्य पदाधिकारी (न्यायिक) पीसी चौधरी के हस्ताक्षर से जारी कर दी गयी है. अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह का आयोजन संशोधित परिनियम के तहत ही होगा.
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में दीक्षांत समारोह का आयोजन करना होगा. विशेष परिस्थितियों में इसके इतर माह में आयोजन करने वाले विश्वविद्यालयों को राजभवन से तिथि की अनुमति लेनी होगी. दीक्षांत में अब कुलाधिपति सफेद रंग का मालवीय पगड़ी तथा क्रीम कलर का जैकेट पहनेंगे. वहीं कुलपति लेमन येलो कलर का मालवीय पगड़ी तथा गोल्डन कलर का जैकेट पहनेंगे.
अब मेडल पाने वालों के नाम की घोषणा करेंगे परीक्षा नियंत्रक : दीक्षांत समारोह के आयोजन एवं संचालन से संबंधित संशोधित परिनियम के अनुसार अब परीक्षा नियंत्रक को भी समारोह में डायस पर बैठने की अनुमति दी गयी है. समारोह में मेडल पाने वाले अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा भी अब परीक्षा नियंत्रक ही करेंगे. परीक्षा नियंत्रक एकेडमिकप्रोसेशन में भी शामिल होंगे.
लाल बॉर्डर में पीले रंग का होगा अंगवस्त्रम
संशोधित परिनियम में दीक्षांत परिधान में भी परिवर्तन किया गया है. अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान दीक्षांत परिधान लागू करना होगा. लाल बॉर्डर एवं अपने विश्वविद्यालय के लोगो के साथ पीले रंग का अंगवस्त्रम सबके लिए निर्धारित कर दिया गया है. यह अंगवस्त्रम सभी को परिधान के ऊपर पहनना है. मदन मोहन मालवीय द्वारा पहने जाने वाली पगड़ी को मान्य किया गया है. जैकेट में कोटिवार आंशिक परिवर्तन किया गया है. सभी जैकेट कालर एवं कशीदायुक्त रहेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >