कुपोषण दूर करने को होगा विशेष आयोजन

पटना. कुपोषण दूर के लिए अभियान चलेगा. इसके तहत छह सितंबर को सभी जिलाें के मुख्यालयों और सात सितंबर को राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन पटना में होगा. इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शामिल करने की योजना है. यह राष्ट्रीय पोषण अभियान का ही हिस्सा है. समाज कल्याण विभाग के समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) […]

पटना. कुपोषण दूर के लिए अभियान चलेगा. इसके तहत छह सितंबर को सभी जिलाें के मुख्यालयों और सात सितंबर को राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन पटना में होगा. इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शामिल करने की योजना है. यह राष्ट्रीय पोषण अभियान का ही हिस्सा है. समाज कल्याण विभाग के समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) निदेशालय की निगरानी में राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है.
इसके तहत प्रतिदिन अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. आईसीडीएस निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विशेष समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. उदाहरण के तौर पर नवजात शिशुओं के लिए अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया जायेगा. इसमें विशेष तौर पर शिशु के पिता को आमंत्रित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >