कैंपस : सीसीआरटी स्कॉलरशिप में किलकारी के 12 बच्चों का हुआ चयन

किलकारी बिहार बाल भवन पटना सहित प्रमंडल बाल भवनों के 12 बच्चों को सीसीआरटी स्कॉलरशिप में चयन किया गया है.

संवाददाता, पटना

किलकारी बिहार बाल भवन पटना सहित प्रमंडल बाल भवनों के 12 बच्चों को सीसीआरटी स्कॉलरशिप में चयन किया गया है. भारत सरकार की सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेस एंड ट्रेनिंग सेंटर (सीसीआरटी) की ओर हर साल जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर कैटेगरी में स्कॉलरशिप दी जाती है. यह स्कॉलरशिप उन बच्चों को मिलती है जो कला के क्षेत्र से जुड़ कर इसे सीखना चाहते हैं. पिछले साल नवंबर में पटना किलकारी, पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल बाल भवनों के बच्चों ने जूनियर कैटेगरी का फॉर्म भरा था. फरवरी में परीक्षा आयोजित की गयी. जून में परिणाम की घोषणा की गयी. परिणाम में बिहार से कुल 20 बच्चों का चयन हुआ है. इस स्कॉलरशिप में बच्चों को 13 हजार रुपये की राशि भारत सरकार की ओर से दी जाती है. अब ये चयनित बच्चे किलकारी में अपने-अपने विधाओं से जुड़ा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. थिएटर, डांस, फोक सॉन्ग, फोक डांस, क्रिएटिव राइटिंग, क्राफ्ट,चित्रकला, संगीत, मूर्तिकला में बच्चों का चयन हुआ है.

किलकारी से इनका हुआ चयन

किलकारी पटना से नाटक में रिया मेहता, मानसी कुमारी, निशा कुमारी. संगीत से श्रेया श्री और उत्कर्ष सागर. पूर्णिया किलकारी से नाटक विधा में शालू कुमारी, लोक संगीत विधा में जानकी कुमारी और लोक संगीत विधा में गुड्डी खातुन. किलकारी भागलपुर से लोक संगीत में निशा राज, राधे ठाकुर और नाटक में राज केडिया, मनीष कुमार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >