पटना : शिक्षकों की उपस्थिति, साइकिल व पोशाक तक ही है सीमित

पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में किये जा रहे औचक निरीक्षण की प्रक्रिया पर एतराज जताया है. संघ के अध्यक्ष सह एमएलसी केदारनाथ पांडेय व महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने संयुक्त बयान में कहा है कि निरीक्षण कार्य स्वागत योग्य है. लेकिन, इसका उद्देश्य […]

पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में किये जा रहे औचक निरीक्षण की प्रक्रिया पर एतराज जताया है. संघ के अध्यक्ष सह एमएलसी केदारनाथ पांडेय व महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने संयुक्त बयान में कहा है कि निरीक्षण कार्य स्वागत योग्य है.
लेकिन, इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करने का होना चाहिए. क्योंकि, निरीक्षण केवल शिक्षकों की उपस्थिति और साइकिल पोशाक योजना की समीक्षा तक ही सीमित है.
पदाधिकारी इसे ही निरीक्षण का उद्देश्य मान बैठे हैं. निरीक्षण के दंड के साथ-साथ पुरस्कार का भी प्रावधान होता है. यदि कोई विद्यालय बेहतर कर रहा है, तो उसके लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि आठ माह से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है. इस कारण शिक्षक आर्थिक रूप से परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >