पटना : हाईकोर्ट दे मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड की खबरें छापने की अनुमति

पटना : पटना हाईकोर्ट द्वारा मुजफ्फरपुर मामले की सीबीआई द्वारा की जा रही जांच को लेकर किसी भी प्रकार की रिपोर्ट के प्रकाशन पर रोक लगाने के बाद पटना के पत्रकारों ने कोर्ट से मांग की है कि हाईकोर्ट बालिका गृह कांड की खबरें प्रकाशित करने दें. पत्रकारों का कहना है कि इस मामले की […]

पटना : पटना हाईकोर्ट द्वारा मुजफ्फरपुर मामले की सीबीआई द्वारा की जा रही जांच को लेकर किसी भी प्रकार की रिपोर्ट के प्रकाशन पर रोक लगाने के बाद पटना के पत्रकारों ने कोर्ट से मांग की है कि हाईकोर्ट बालिका गृह कांड की खबरें प्रकाशित करने दें. पत्रकारों का कहना है कि इस मामले की मॉनीटरिंग सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी की जा रही है.
इस संबंध में मीडिया की रिपोर्ट का समाज के जन सरोकार से जुड़ाव हैं. अगर मीडिया की रिपोर्ट आती है तो इससे अदालत को भी मदद मिलेगी. उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह इस तरह के आदेश को वापस ले और लोकतंत्र में स्वतंत्र मीडिया को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की की जा रही जांच की रिपोर्ट करने की अनुमति दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >