पटना : पेट्रोल में 1.51 व डीजल में 1.60 रुपये की तेजी

पटना : एक माह में पेट्रोल में 1.51 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है, जबकि डीजल में 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय दरों में लगातार इजाफा होना है. पिछले माह 22 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर थी जो आज बढ़ कर 83.60 रुपये […]

पटना : एक माह में पेट्रोल में 1.51 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है, जबकि डीजल में 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय दरों में लगातार इजाफा होना है. पिछले माह 22 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर थी जो आज बढ़ कर 83.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गयी है. वहीं डीजल का भाव 72.87 रुपये से बढ़ कर 74.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर इसकी खपत पर भी दिखने लगा है. पिछले साढ़े तीन माह में पेट्रोल और डीजल के भाव में साढ़े तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. इसके कारण पेट्रोल-डीजल सहित सभी पेट्रोलियम पदार्थों की खपत में कमी आयी है. इस बीच राहत वाली बात यह है कि पिछले तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >