पटना : किसी भी विभाग की सेवा चाहिए तो डायल करिए नंबर 14403

पटना : बिहार सरकार का ‘जिज्ञासा’ कॉल सेंटर को कॉल अब सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए ही नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित सूचना भी ली जा सकती है. दरअसल, ‘जिज्ञासा’ कॉल सेंटर के लिए पहले एक ही नंबर 0612-2233333 था. इस पर सामान्य जानकारियां उपलब्ध करायी जाती थीं. अब इसको और बेहतर करते […]

पटना : बिहार सरकार का ‘जिज्ञासा’ कॉल सेंटर को कॉल अब सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए ही नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित सूचना भी ली जा सकती है.
दरअसल, ‘जिज्ञासा’ कॉल सेंटर के लिए पहले एक ही नंबर 0612-2233333 था. इस पर सामान्य जानकारियां उपलब्ध करायी जाती थीं. अब इसको और बेहतर करते हुए सरकार ने एक और नंबर 14403 जारी किया है. यह पूरे प्रदेश के लिए एक नंबर है.
इसको डाॅयल कर आप कृषि, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, आपदा, महिला हेल्पलाइन, निगरानी, चाइल्ड हेल्पलाइन, नगर निगम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग आदि विभागों से संबंधित जानकारियां ले सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 14403 डॉयल करने पर कॉल ‘जिज्ञासा’ कॉल सेंटर में जायेगा. यहां से संबंधित विभाग को कॉल दे दिया जायेगा.
आसानी यह होगी कि अब अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर डाॅयल करने की जरूरत नहीं है. बस 14403 याद रखिए. इसके अलावा ‘जिज्ञासा’ कॉल सेंटर का नंबर 0612-2233333 पूर्व की भांति ही काम करता रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >