पटना : बिहिया की घटना प्रायोजित, कई राजद के नेता शामिल : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह व प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि बिहिया की घटना राजद द्वारा प्रायोजित था. घटना के बाद हुई 17 लोगों की गिरफ्तारी में राजद नेता किशोरी यादव सहित छह अन्य राजद के लोग शामिल है. नेताओं ने बिहिया की घटना को शर्मनाक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह व प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि बिहिया की घटना राजद द्वारा प्रायोजित था. घटना के बाद हुई 17 लोगों की गिरफ्तारी में राजद नेता किशोरी यादव सहित छह अन्य राजद के लोग शामिल है. नेताओं ने बिहिया की घटना को शर्मनाक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए इस तरह के घटना को अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया कि वे कब कैंडल मार्च करने बिहिया जायेंगे. प्रेस काॅन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि किशोरी यादव राजद का नेता है. उन्होंने राजद के बिहार बंद की एक तस्वीर दिखायी जिसमें किशोरी यादव राजद का झंडा लिए खड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >