खगौल. श्री श्री देवी मंदिर पूजा समिति, छोटी खगौल में श्रावणी पूजा आयोजित की गयी. इस दौरान खप्पर डाली यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया. श्रावण मास में भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा-अर्चना की जाती है.
खप्पर यात्रा देवी स्थान से शुरू होकर नगर के महादेव स्थान, मोती चौक व थाना रोड होते हुए पुनः देवी मंदिर पहुंच संपन्न हो गयी. पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन शामिल हुए. पूजा कमेटी के पार्षद भरत पोद्दार, अमीरचंद गुप्ता, भरत राय, राजू केसरी, अर्जुन गुप्ता, अलका कुमारी, भरत राय, उमा गुप्ता, रंजीत प्रसाद सिन्हा, आशुतोष श्रीवास्तव, अशोक नागवंशी आदि शामिल रहे.
