पटना : वाजपेयी के निधन पर शोक जताया

वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जन सेवा को समर्पित रहा पटना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख पत्र संघ प्रवाह के संपादक प्रेमनाथ पांडे, शल्य चिकित्सक डॉ नरेंद्र प्रसाद और गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा […]

वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जन सेवा को समर्पित रहा
पटना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख पत्र संघ प्रवाह के संपादक प्रेमनाथ पांडे, शल्य चिकित्सक डॉ नरेंद्र प्रसाद और गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी और देश के पुनर्निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जन सेवा को समर्पित रहा.
वे सच्चे अर्थों में नवीन भारत के सारथी और सूत्रधार थे. राजनीति के अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के नारे को आगे बढ़ाते हुए ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान‘ का नारा दिया. इस दु:ख की इस घड़ी में मैं शक्ति, साहस और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >