पटना : मौर्या टावर के बढ़ेंगे तीन और फ्लोर, जुटा प्रशासन

प्रभात रंजन पटना : मौर्यालोक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में वर्षों पहले मौर्या टावर बनाया गया था. तब यह इमारत जी प्लस 9 फ्लोर के बदले सिर्फ जी प्लस 4 फ्लोर की बिल्डिंग ही बनायी जा सकी थी. टावर बिल्डिंग का आधा-अधूरा निर्माण होने की वजह से शत प्रतिशत दुकानों का आवंटन नहीं हो सका था. […]

प्रभात रंजन
पटना : मौर्यालोक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में वर्षों पहले मौर्या टावर बनाया गया था. तब यह इमारत जी प्लस 9 फ्लोर के बदले सिर्फ जी प्लस 4 फ्लोर की बिल्डिंग ही बनायी जा सकी थी. टावर बिल्डिंग का आधा-अधूरा निर्माण होने की वजह से शत प्रतिशत दुकानों का आवंटन नहीं हो सका था. इसके चलते बिल्डिंग का मेंटेनेंस भी नहीं किया जा रहा था.
अब निगम ने टावर बिल्डिंग के स्वीकृत नक्शे के अनुसार फ्लोर बढ़ाने की योजना बनायी है, ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके. इस योजना को पूरा करने की प्रक्रिया में निगम प्रशासन जुट गया है. नगर आयुक्त के निर्देश पर अभियंताओं की टीम ने बिल्डिंग की नापी शुरू कर दी है. एक-दो दिनों में रिपोर्ट भी मुहैया करा देगी. इसके बाद दो से तीन फ्लोर बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
फ्लोर बढ़ने से निगम राजस्व में होगी बढ़ोतरी
वर्तमान में निगम को सिर्फ होल्डिंग
टैक्स व सैरातों की बंदोबस्ती से ही राजस्व की प्राप्ति होती है. निगम
का राजस्व बढ़ाने को लेकर निगम प्रशासन ने खाली भूखंडों पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनायी है. इस योजना के प्रथम चरण में मौर्या टावर में दो से तीन फ्लोर बढ़ाये जायेंगे
इसको लेकर निगम अधिकारियों की टीम ने काम करना शुरू कर दिया है. टावर बिल्डिंग में फ्लोर बढ़ने से निगम राजस्व में करीब 50 करोड़ रुपये की इजाफा होने की संभावना है. निगम अधिकारी के सूत्रों ने बताया कि सेन एंड लाल ने नक्शा उपलब्ध करा दिया है और फाउंडेशन टेस्ट करने को कहा गया है. टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद तेजी से आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >