बाढ़ : किशोर को टैंकलॉरी ने कुचला

दो दोस्त बाल-बाल बचे, सड़क पर उतरे ग्रामीण बाढ़ : एनटीपीसी थाना के तहत गौरक्षिणी के पास गुरुवार की शाम को टैंकलॉरी से कुचल कर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गयी. वहीं, दो किशोर बाल-बाल बच गये. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर […]

दो दोस्त बाल-बाल बचे, सड़क पर उतरे ग्रामीण
बाढ़ : एनटीपीसी थाना के तहत गौरक्षिणी के पास गुरुवार की शाम को टैंकलॉरी से कुचल कर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गयी. वहीं, दो किशोर बाल-बाल बच गये. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर करीब एक घंटा तक वाहनों की आवाजाही को ठप रखा.
बाद में पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम को समाप्त कराया. जानकारी के अनुसार बाढ़ के मीर मुहल्ला निवासी मोहम्मद आमिर (10 वर्ष) अपने दो दोस्तों के साथ साइकिल पर सवार होकर एनटीपीसी से बाढ़ की तरफ लौट रहा था. इसी दौरान गौरक्षिणी के पास स्थित ढाबा के सामने जैसे ही पहुंचा तीनों लड़खड़ा कर साइकिल से हाईवे पर गिर पड़े. साइकिल पर सवार उसके दो दोस्त गड्ढे में चले गये. वहीं, मोहम्मद आमिर बीच सड़क पर गिर गया. इसी दौरान पीछे से आ रही टैंकलॉरी ने उसे कुचल दिया.
मौके पर ही आमिर की मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर हाईवे को जाम कर दिया . इसके बाद हंगामा करने लगे. हंगामे की सूचना पाकर बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमलाकांत प्रसाद के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया. जाम के दौरान करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
वहीं, शव को पुलिस ने बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में मृतक के परिजन के बयान पर थाने में अज्ञात टैंकलॉरी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस चालक का तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >