अपहृत शेयर ब्रोकर परसा बाजार से बरामद

पटना : शास्त्रीनगर थाना के समनपुरा का निवासी अपहृत शेयर ब्रोकर शहजाद आलम को मंगलवार को पटना पुलिस की टीम ने परसा बाजार थाने के मोकिमपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया. इसके साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं रवि कुमार (मनेर), करण कुमार (बलुआ, मनेर) व सकलदीप कुमार (परसा बाजार, मोकिमपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया. […]

पटना : शास्त्रीनगर थाना के समनपुरा का निवासी अपहृत शेयर ब्रोकर शहजाद आलम को मंगलवार को पटना पुलिस की टीम ने परसा बाजार थाने के मोकिमपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया. इसके साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं रवि कुमार (मनेर), करण कुमार (बलुआ, मनेर) व सकलदीप कुमार (परसा बाजार, मोकिमपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया.
इन लोगों के पास से दो बाइक व चार मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. पकड़े जाने के बाद रवि कुमार व अन्य ने पुलिस को जानकारी दी है कि शेयर में पैसा लगाने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये शहजाद ने ले लिया था और पैसा वापस नहीं कर रहा था. इसलिए उस पर दबाव बनाने के लिए वे उसे लाये थे.
प्रलोभन देकर दो अगस्त को बुलाया था कोलकाता से पटना : बताया जाता है कि शेयर मार्केट में रुपया लगाने व लेन-देन के विवाद में तीनों ने मिल कर शहजाद आलम को दो अगस्त को कोलकाता से बुलाया. शहजाद पटना आ गया. इसके बाद उसे इन लोगों ने दो दिन मनेर के इलाके में घुमाया और फिर मोकिमपुर गांव में सकलदीप कुमार के घर में ला कर बंधक बना डाला. शहजाद को जब अपहृत होने का एहसास हुआ, तो उसने अपने मोबाइल से परिजनों को एसएमएस कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >