रूटीन चेकअप के लिए मुंबई पहुंचे लालू प्रसाद यादव

पटना : राजद सुप्रीमो और चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव सोमवार की शाम को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई पहुंच गये. मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव का मुंबई के एशियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें रूटीन चेकअप के लिए मुंबई आने को कहा था. लालू प्रसाद […]

पटना : राजद सुप्रीमो और चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव सोमवार की शाम को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई पहुंच गये. मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव का मुंबई के एशियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें रूटीन चेकअप के लिए मुंबई आने को कहा था. लालू प्रसाद यादव को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी, हार्ट की समस्या सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं.

इससे पहले, मुंबई रवाना होने के लिए पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव से पहले ही उनके सर्मथक पहुंच चुके थे. लालू प्रसाद यादव को पोर्टर की सुविधा से एयरपोर्ट के अंदर लाया गया. भारी सुरक्षा के बीच लालू प्रसाद यादव गो एयर की फ्लाइट से मुंबई रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >