आरक्षण को कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती, देंगे हर कुर्बानी : CM नीतीश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आरक्षण को कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती. किसी ने ऐसी कोशिश की तो हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण है और हमेशा रहेगा. जो निगेटिव बात करते हैं करें, हम निगेटिव बात नहीं करते. […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आरक्षण को कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती. किसी ने ऐसी कोशिश की तो हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण है और हमेशा रहेगा. जो निगेटिव बात करते हैं करें, हम निगेटिव बात नहीं करते. मुख्यमंत्री शनिवार को पटना के उद्योग भवन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे.

नीतीश कुमार ने कहा कि हम हर तबके के विकास के लिए तत्पर हैं. हम चाहते हैं कि सबके लिए एक जैसा काम करें. बेहतर समाज के निर्माण में हर एक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है. विकास पर सबका बराबर का अधिकार है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 95 लाख महिलाएं बिहार में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जीविका अपनी अहम भूमिका निभा रहा है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में उद्यमियों के लिए 3300 आवेदन प्राप्त हुए थे. इसमें से 500 उद्यमियों का चयन हुआ है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना के अंतर्गत उद्यमियों को ब्याज रहित ऋण दिया जायेगा. इसका भुगतान उद्यमियों को 84 किस्तों में करना होगा. उद्यमी को ऋण की राशि में 50 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा. एक उद्यमी को अधिकतम 10 लाख रुपये तक की राशि दी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >